Site icon News1India

UP By-election: शाम 5 बजे तक स्वार में 41.78% और छानबे में कुल 39.51% मतदान

यूपी की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोगों ने जमकर वोटिंग की। हालांकि शुरुआत में कई घंटे तक मतदान की गति धीमी रही। लेकिन उसके बाद लोग गर्मी में भी मतदान केंद्रों के बाहर वोट डाले के लिए कतार लगाए दिखाई दिए।

बता दें कि शाम 5 बजे तक रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर 41.78 फीसदी मतदान हुआ है। तो वहीं दोपहर 3 बजे तक 33.66 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक 27.30 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 18.40 फीसदी, जबकि सुबह 9 बजे तक 7.93 फीसदी मतदान हुआ था।

वहीं छानबे सीट पर शाम 5 बजे 39.51 फीसदी मतदान हुआ है। तो वहीं दोपहर 3 बजे तक 32.64 प्रतिशत, सुबह दोपहर एक बजे तक 27.4 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 19.16 फीसदी, जबकि सुबह  9 बजे तक 10.14 फीसदी मतदान हुआ था।

Exit mobile version