Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: कांग्रेस ने किया रण बाकुरों का ऐलान... बृजलाल खाबरी होंगे प्रदेश अध्यक्ष

UP: कांग्रेस ने किया रण बाकुरों का ऐलान… बृजलाल खाबरी होंगे प्रदेश अध्यक्ष, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित

कांग्रेस अध्यक्ष पद की गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने यूपी के लिए रण बाकुरों यानी कि नई टीम ऐलान कर दिया है। बुंदेलखंड के खांटी नेता बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आपको बता दें कि खाबरी दलित समाज से आते हैं। वह जालौन-गरौठा से सांसद भी रह चुके है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई है। इसके साथ ही खाबरी को संगठन का काफी अनुभव है। क्योंकि वो इससे पहले बसपा में पदाधिकारी रह चुके है। कांग्रेस में वह राष्ट्रीय सचिव के पद पर है। खाबरी उरई यानी जालौन  के रहने वाले हैं।

बृजलाल खाबरी साथ और कौन-कौन

कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अजय राय, अनिल यादव का नाम शामिल है। आपको बता दें कि कांग्रेस की नई टीम के संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

बृजलाल खाबरी की बात करें तो उन्होंने 2017 और 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि दोनों चुनावों में उनके हिस्से हार ही आई। वे दोनों बार विधानसभा सीट ललितपुर जिले की महरौनी से मैदान में उतरे थे। खाबरी को बीजेपी के मनोहर लाल पंथ के हाथों हार मिली थी। वहीं मन्नू को यूपी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी बसपा के दिग्गज नेता रह चुके है। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। सिद्दीकी के कंधों पर अभी यूपी कांग्रेस में संचार विभाग का दायित्व था। तो वहीं वाराणसी से कांग्रेस अजय राय को भी टीम में जगह दी गई है। अजय राय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी चुके है। लेकिन उन्होंने भी दोनों पर हार ही मिली।

ये भी पढ़े-2 मिनट..या आत्महत्या… बूथ अध्यक्ष ने अखिलेश यादव से मांगा मिलने का समय, कहा- ‘वक्त ना मिलने पर परिवार सहित त्याग दूंगा प्राण’

Exit mobile version