Site icon News1India

UP News: प्रदेश के हर जिले में मनाया जाएगा UP दिवस, 24 से 26 जनवरी तक होगा कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 से 26 तक जनवरी तक लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भव्य आयोजन किया जाएगा। बता दें कि मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यूपी दिवस के आयोजन के लिए शुक्रवार को दिश निर्देश जारी किए है। मुख्य सचिव के मुताबिक राज्य स्तरीय समारोह लखनऊ के अवश शिल्प ग्राम में होगा। उन्होंने इस आयोजन में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। संस्कृति विबाग की ओर से प्रत्येक जिले को आयोजन के लिए 3 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा।

यूपी दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमएई एवं स्वंय सहायाता समूहों की ओर से ओडीओपी के स्टाल लगाकर उत्पादों का विक्रय एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर तीन दिवसीय केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार की विकास योजनाों और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।वहीं केल विबाग की ओर से खो-खो, कबड्डी, शूटिंग बॉल, बालीबाल, क्रिकेट, टेनिस , दौड़, बाधा दौड़ प्रतियोगिताएं की जाएगी

Exit mobile version