बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: ‘क्या सरकार हमें चलानी है, जो हम निर्देश दें’, शिक्षकों की भर्ती में देरी से SC खफा, योगी सरकार को लगाई फटकार

by Anu Kadyan
नवम्बर 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षकों की कमी पर नाराजगी जाहिर की है। SC ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इसे लेकर सोई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछते हुए कहा कि क्या सरकार हमें चलानी है। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है इसके बाद भी आप परेशान नहीं होते हैं। आप क्या चाहते हैं कि चीजें बस कागजों के ढ़ेर में खो जाएं। 

‘शिक्षकों की नियुक्ति पर चल रहा विचार’

दरअसल जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ शिक्षकों की कमी पर दाखिल जनहित याचिका पर उचित हलफनामा दाखिल न करने के कारण नाराज थी। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार के वकील ने कहा कि फिलहाल सरकार 12,000 नियमित शिक्षकों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। इसके लिए बजट भी आवंटित किया जा चुका है। जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

RELATED NEWS

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

जून 30, 2026
योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

जून 30, 2026

‘आप कहेंगे SC अपनी सीमा का उल्लंघन कर रहा’

इस पर पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा की क्या यह इस सदी में पूरा हो जाएगा। वकील ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अदालत हमें निर्देश दे सकती है। जिसपर पीठ ने कहा कि क्या सरकार हमें ही चलानी है। जो आप हमें निर्देश देने को कह रहे हैं। अगर हम निर्देश देते हैं तो आप ही कहेंगे कि न्यायालय अपनी सीमा का उल्लंघन कर रहा है। इसी के साथ कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दिसंबर के दूसरे हफ्ते का समय दिया है। 

‘यही तो समस्या है’


वहीं पीठ ने कहा की आप खड़े होते हैं, बैठते हैं या फिर सोते हैं। ये हम नहीं जानना चाहते। लेकिन इस तरह के मामलों पर आपको अति-संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। हम तलब करते हैं कभी उपदेश देते रहते हैं। आप ही बताए क्या हमें ये करना चाहिए। इस पर वकील ने कहा कि सरकार की प्रक्रिया चालू है। इस कड़ी में नोडल शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।  इस पर कोर्ट ने कहा कि यही तो समस्या है। कभी भी नियमित नियुक्तियां नहीं की जाती हैं। 

परियोजना के लिए 2115 शिक्षक पर्याप्त हैं

इसके जवाब में वकील ने कहा कि नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वकील की बात काटते हुए कोर्ट ने कहा कि आप शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहें है। जबकि प्रशिक्षितों को इंतजार कराया जा रहा है। यह बैक-डोर नहीं बल्कि बैक-वेंटिलेटर एंट्री है। पीठ ने आगे कहा कि राज्य सरकार बता रही है कि परियोजना के लिए 2115 शिक्षक पर्याप्त हैं। जबकि याचिकाकर्ता का कहना है कि 13 लाख विशेष आवश्यकता वाले छात्र हैं। इस पर पीठ ने राज्य सरकार से अपनी कार्ययोजना बताने को कहा। 

Tags: Assembly Election 2022gujrat electionNews1Indiarecruitment of teachersSCstate governmenUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

UP Polytechnic Renaming: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने का...

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को...

Next Post

Begusarai: ट्यूशन टीचर मोहम्मद आमिर ने किया 10वीं क्लास की छात्रा का किडनैप, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Sambhal: गांव में ऊंची जाति के लोग दलितों की नहीं आने देते थे बारात, जब एक पिता ने बारात लाने के लिए एसपी से लगाई गुहार, तो पुलिस ने उठाया ये कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist