News1India

UP: गैंगरेप फिर की हत्या! मथुरा जंक्शन पर पंप हाउस की कोठरी में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां के बंद पड़े पंप हाउस संख्या- एक में रविवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने हत्यारों को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया।

मथुरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के पास बंद पडे पंप हाउस में करीब 20 वर्षीय युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गयी। युवती के शरीर के ऊपरी हिस्से पर तो कपडे़ थे लेकिन नीचे वह कोई कपड़ा नहीं था। प्रथमदृष्टय मामला गैंग रैप के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए।

इसके अलावा रेलवे अधिकारी और जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। एसएसपी ने डॉग स्क्वॉड तथा फारेंसिक टीम को भी बुला लिया। डॉग स्क्वॉड ने वारदात स्थल के कई चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार युवती का शव दो से तीन दिन पुराना है और उसके कपड़े इतने गंदे हैं कि कपड़ों का रंग भी ठीक तरह से पता नहीं चल पा रहा है।

एसएसपी शैलेश पांडे़ ने बताया कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। घटना के खुलासे के लिये सविंलास, स्वाट, एसओजी टीम के अलावा कोतवाली पुलिस को लगाया गया है

Exit mobile version