शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने 1354 स्टॉफ नर्सों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी भर्ती

by Juhi Tomer
नवम्बर 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोक भवन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित इन 1,354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उन्होंने इनको संबोधित भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य माना जाता था। मतलब यहां रहने वाले ही बीमार नहीं थे बल्कि राज्य ही बीमार था। आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

उप्र में ही युवाओं को एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना कालखण्ड में दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र में उप्र के श्रमिकों के साथ भेदभाव हुआ। देश चिंतित था कि इतनी बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश जाकर कैसे रहेंगे। हम लोगों ने उनकी स्किल मैपिंग कराई। उन्हें रोजगार से जोड़ा। अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गयीं। भाजपा सरकार में एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। पुलिस में एक 60 हजार से अधिक नियुक्ति दी गयी। माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार और बेसिक शिक्षा में करीब डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी गयी। कुल मिलाकर पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी गयीं।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

कोरोना के खिलाफ सूझ-बूझ और मजबूती से लड़ाई लड़ी

उप्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की गयीं। कोरोना के दौरान हमने मजबूत लड़ाई लड़ी है। गांव-गांव और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की गयी। कोरोना की जांच गयी। उनका इलाज किया गया। आज हम 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। वहीं योग आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं की इसमें 90 फीसदी महिलाएं हैं। आप ने बेहतरीन प्रशिक्षण लिया है तो नौकरी की कमी नहीं है। मानक के अनुसार भारत के साथ दुनिया भर में डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों की कमी है। उन्हें भरे जाने की जरूरत है। राज्य सरकार के प्रयास की वजह से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हुई हैं।

नवनियुक्त नर्सों को सीख

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं। उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मरीज के सबसे करीब नर्स ही रहती है। आप का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। आपके व्यवहार से भर्ती मरीज को यह अहसास होना चाहिए कि वह ठीक हो रहा है। अगर डॉक्टर, स्टॉफ नर्स का व्यवहार ठीक नहीं होगा तो मरीज भी ठीक नहीं हो सकता। सिस्टर कहकर आपको पूरा अस्पताल सम्मान भी देता है। इस सम्मान को आपको ही बनाकर रखना होगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया और भी तेजी से की जाएगी। टेली मेडिसिन की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। अगर ऐसा हम कर पाए तो बड़ी आबादी को बीमारी के दौरान इलाज मिल सकेगा। जहां बीमार वहीं उपचार के आधार पर काम करना है। समय पर मरीज का इलाज होने से बीमारी बड़ा रूप नहीं ले पाएगी। बड़े अस्पतालों में भीड़ को आने से रोका जा सकता है। 2017 से पहले जेपनीज इंसेफलाइटि से हजारों की मौत हुई थी। 2017 के बाद हमारी सरकार द्वारा प्रयास किया गया। आज 95 फीसदी मौतें कम हुई हैं।

जल्द होगी एएनएम के 10 हजार पदों पर भर्ती : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले की सरकारों में सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार था। आज पूरी पारदर्शिता के साथ सबको नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सब संभव हो पाया है। चिकित्सा विभाग ने खाली पदों को तेजी से भरने का काम किया गया है। आने वाले समय में 10 हजार एएनम के पदों को भरा जाएगा। इस मौके पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: CM Yogi Adityanathlatest top up newsLucknow NewsTop NewsUP NewsUP Politics
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Charu Chaudhary RLD Politics:सहारनपुर में पिछले हफ्ते हुई राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी...

Next Post

Rajasthan: पत्नी की हत्या कर लाश को बोरे में भरकर शमशान घाट पहुंचा पति, पुलिस ने रूकवाया अंतिम संस्कार

मदर डेयरी ने साल में चौथी बार बढ़ाए दूध के दाम, बिगड़ेगा आम लोगों का बजट 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In