Site icon News1India

UP: स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी, पढ़े पूरी अपडेट

स्वाइन फ्लू से मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति की दिल्ली में मौत की खबर सामने आई है..जानकारी देते हुए मुरादाबाद के CMO एम.सी. गर्ग ने कहा, “हमारे जनपद में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का एक मामला सामने आया है जिसके बाद संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है..

जिले भर में अलर्ट जारी

फिलहाल हम घर और आसपास के लोगों की निगरानी कर रहे हैं..” सूचना मिलते ही स्वास्थ्या विभाग की टीम ने व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया और स्वास्थ्य व जांच की गई..लेकिन परिवार के किसी भी सदस्या में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए..हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया है..

चिकित्सकों की निगरानी में परिजन

दरअसल स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली की 20 जुलाई को गंगाराम अस्पताल में 38 वर्षीय व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है..जो मुरादाबाद के नीलकंठ कालोनी के रहने वाला था.. सूचना मिलते ही संक्रमण रोगों के प्रभारी SK अग्रवाल, प्रवीन श्रीवास्ताव अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुंचे गए..इसके  साथ ही चिकित्सक लगातार एक सप्ताह तक परिवार पर निगरानी रखें

Exit mobile version