Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: दलितों को गांव में देवी प्रतिमा स्थापना को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने दी

UP: नवरात्रि में दलितों को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने से रोका, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

जातिवाद का कीड़ा आज भी हमारे देश में पनप रहा है। इसने दश देश की अखंडता और एकता को खोखला कर दिया है। ताजा मामला यह यूपी के महोबा गांव से सामने आया है। जहां दलितों को नवरात्रि में गांव में देवी की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिसके चलते गांव के दबंगों ने नवरात्र में मूर्ति रखने पर दलितों को जान से मारने की धमकी दी है।

ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत

एक जाति विशेष के लोगों ने दलितों को देवी की मुर्ति की स्थापित करने से मना करते हुए धमकी दी है। इसके बाद घबराए हुए दलितों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। इस दौरान गांव की प्रधान भी उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने दलितों के साथ पहुंची है। हालांकि मामले की शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों ने दलितों को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

यह मामला कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के  रावतपुरा  खुर्द का है। जानकारी के अनुसार यहां एक जाति विशेष के लोगों ने गांव के दलितों को नवरात्रि में देवी की मूर्ति की स्थापना करने को लेकर मना किया है। 

पुलिस ने दिया सुरक्षा का आश्वासन

गांव में यह विवाद ज्यादा ना बढ़ जाए। इसके लिए गांव की प्रधान उमा देवी यादव ने मोर्चा संभाला है। वह  पीड़ित पक्ष को लेकर SDM और क्षेत्राधिकारी के पास प्रार्थना पत्र देने पहुंची। जिसके बाच उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि आप लोग मूर्ति की स्थापना की तैयारियां किजिए। आप सब अपना कार्य निश्चित होकर करें। दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।  

ये भी पढ़े-Justice For Aditya: सैनिक बनना चाहता था 15 साल का आदित्य तिवारी, 3 मुस्लिम युवकों ने उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Exit mobile version