Site icon News1India

UP: महिला लेखपाल से सरेआम की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर फेंका एसिड

यूपी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यह खबर कई सवाल खड़े करती है। कुछ सवाल कानून व्यवस्था या प्रशासन पर तो वहीं कुछ सवाल शासन पर भी खड़े होते है। प्रदेश में सुरक्षा के तमाम इंतजामात होने पर भी महिला सुरक्षित नहीं है। बदमाशों के हौंसलों के आगे शासन प्रशासन मानो घुटने टेके कर बैठे है। दरअसल थाना शाहगंज क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी महिला पर बदमाश ने एसिड अटैक किया है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक पृथ्वीनाथ फाटक पर दबंग आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। आरोपी युवती को खींचकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन आरोपी से बचने के लिए युवती ने शोर मचा दिया। जिससे आक्रोशित युवक ने पहले तो महिला को जान से मारने की धमकी दी फिर एसिड अटैक कर दिया। गनीमत रही कि महिला जैसे तैसे एसिड अटैक से बच गई और उसे नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन मोबाइल पर एसिड के छींटे पड़ गए।

इस घिनौनी घटना के बाद युवती ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। महिला आरोपी को पहले से जानती है। आपको बता दें कि यह मामला शुक्रवार की सुबह की घटित हुआ है। वहीं पीड़िता किरावली तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है।

वहीं जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी महिला 2021 में आरोपी के खिलाफ गंभीर धारांओं में मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है। इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर महिला को निशाना बनाने की कोशिश की है। गनीमत रही कि महिला को हानि नहीं हुई।

ये भी पढ़े-दलित लड़के ने सवर्ण लड़की से की शादी, उतारा मौत के घाट, मां बोली लाडले को आखिरी बार देख तक नहीं पाई

Exit mobile version