Site icon News1India

UP: कानपुर पुलिस बनी ‘जज और वकील’, कानूनी कार्रवाई बताकर रेप आरोपी को गिरफ्तार करने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश: कानपुर से सामने आया ये रेप केस किसी मूवी से कम कम नहीं है. यहां सूरज (आरोपी) ने दो साल पहले पीड़िता के साथ घर में गुपचुप तरीके से घुसकर जबरन दुष्कर्म किया. जब लड़की के परिवार को इस बात की जानकारी हुई तो वह तुंरत थाने FIR कराने पहुंचे, लेकिन सुरज ने अपनी मां की मौजूदगी में पीडिता के साथ शादि करने के वादा किया. लेकिन 2 महीने बाद उसने शादी से इंकार कर दिया, तबतक पीड़ित पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई.

पीडिता के परिवार ने इज्जत बचाने के लिए किसी तरह उसकी कन्नौज में शादी कर दी. कुछ दिनों बाद आरोपी सूरज ने फिर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. जब लड़की ने विरोध किया तो सूरज ने उसके (पीडिता) पति को यह कहकर भड़का दिया कि तेरी पत्नी को मैंने प्रेग्नेंट किया था. इससे नाराज होकर पति ने उसी दिन अपनी पत्नी को छोड़ दिया. कुछ महीने बाद पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया. फिर 25 सितम्बर को सूरज ने पीडिता का रेप कर डाला.

जिसके बाद, 8 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता ने शिवराजपुर थाने में FIR दर्ज की गई थी, लेकिन कानपुर पुलिस आरोपी सूरज को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि स्पष्ट कर रही है कि बच्ची और सूरज का पहला डीएनए टेस्ट कराएंगे. फिर रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया जाएगा. जबकि पीड़िता का आरोप है कि सूरज धमकी दे रहा है कि डीएनए रिपोर्ट आने से पहले मैं लड़की और तुम दोनों को मार दूंगा.

डीएनए रिपोर्ट आने के बाद होगी गिरफ्तारी

इस मामले में पीड़िता के परिचित ने कहा, आरोपी सूरज उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने कहा है कि पहले हम डीएनए टेस्ट कराएंगे, इस दौरान अगर उसे कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा. कानपुर आउटर एएसपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया, एक महिला ने शादी के बाद बच्ची को जन्म दिया, ससुरालवालों ने मायके पक्ष के एक लड़के पर रेप का आरोप लगाया, आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है, उसकी डीएनए रिपोर्ट आने के बाद उसे गिरफ्त में ले लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – Meerut: गली में अकेला देख मुस्लिम युवकों ने 2 सगी बहनों से की छेड़छाड़, विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने में काटा बवाल

Exit mobile version