Site icon News1India

UP Nagar Nikay Chunav: फर्जी मतदान करते हुए पकड़ी गई बुर्का पहने चार महिलाए, एक निकली नाबालिग

उत्तर प्रदेश में आज मतदान को लेकर जहां एक तरफ हर किसी के अंदर जोश देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के पदों के लिए भी आज मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान बुर्के को लेकर कई जगह पर बवाल हुआ है। वहीं संभल में बुर्के की आड़ में महिलाओं ने फर्जी वोटिंग की कोशिश की।

बता दें कि 4 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र में बुर्का पहनी हुई महिलाओं ने फर्जी वोटिंग की कोशिश की। चंदौसी में फर्जी वोटिंग करने के आरोप में 3 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। तीनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।

महिलाओं के पास से फर्जी पहचान पत्र बरामद

आपको बता दें कि महिलाओं के पास से फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है। वही कहा जा रहा है कि चंदौसी कोतवाली इलाके के गांधी पार्क मकदान केंद्र का मामला है। संभल में भी एक महिला ने बुर्का पहनकर केंद्र पर फर्जी वोट डालने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को फर्जी वोट डालने से पकड़ा।

2008 के बने हुए कार्ड पर 14 वर्षीय लड़की वोट डालने पहुंची

वहीं पुलिस ने महिला से आधार कार्ड बरामद किया। साल 2008 के बने हुए कार्ड पर 14 वर्षीय लड़की वोट डालने पहुंची थी। वहीं सदर कोतवाली इलाके के इंटर कॉलेज में मतदान केंद्रका मामला है। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया। वही संभल में ही चार महिलाएं पकड़ी गई हैं।

Exit mobile version