Site icon News1India

UP Nagar Nikay Chunav: अतीक अहमद के वार्ड में सपा आगे.. बीजेपी को मिली बस इतनी सीट

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। इसी बीच प्रयागराज में भी वोटों की गिनती हो रही है। प्रयागराज नगर निगम वार्ड 44 चकिया में सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। प्रयागराज में बीजेपी से अच्छा सपा का प्रदर्शन है। आपको बता दें, अतीक अहमद का घर इसी वार्ड के अंतर्गत आता है। 15 अप्रैल की रात अतीक और उसके भाई असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रयागराज जिले में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां 8 नगर पंचायत में 4 सीट पर पर सपा प्रत्याशी बीजेपी से आगे निकल गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के प्रत्याशी जीत दर्ज कराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं 8 में से केवल 2 सीट बीजेपी को मिली। वहीं कांग्रेस इन सब से बहुत दूर है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version