Site icon News1India

Up News : तालाब से मिला एक छात्र का शव, मर्डर या फिर आत्महत्या! पुलिस जांच में जुटी

झांसी। सुबह घर से निकले जमीन कारोबारी के बेटे नीलू का शव सीपरी बाजार थानान्तर्गत भोजला में स्थित तालाब में मिला। उसने आत्महत्या की या फिर वह किसी अनहोनी का शिकार हो गया। इसकी पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।बताते चलें कि झांसी जिले में सीपरी बाजार थानान्तर्गत भोजला में रहने वाले जमीन कारोबारी आनंद यादव का बेटा नीलू यादव लॉ की पढाई कर रहा था।

घर नहीं लौटा छात्र

परिजनों के मुताबिक नीलू यादव विगत दिवस सुबह अपने घर से निकल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद जब उसकी कोई जानकारी मिली तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने खोजबीन शुरु कर दी। तभी पता चला कि गांव में खेतों की ओर उसकी बुलेट गाड़ी खड़ी है। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को देते हुए आस-पास खोजबीन की।

आत्महत्या या मर्डर

इसी दौरान उन्हें तालाब के पास उसकी चप्पले नजर आई। पुलिस ने सुबह गोताखोंरों की मदद से तालाब में उसकी खोजबीन की तो उसकी लाश मिली। पुलिस ने लाश को बाहर निकाला और शिनाख्त कराई। जिसकी शिनाख्त नीलू के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने आत्महत्या की या फिर वह किसी अनहोनी का शिकार हो गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। छानबीन के बाद ही सच का पता चल पाएगा।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version