News1India

UP News: पैसों की ललक में पड़ोसी ने मासूम का घोंटा गला, शव को लगाया ठिकाने

यूपी की रायबरेली की लालगंज पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा मासूम की मौत का खुलासा करते हुए मासूम के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। पड़ोसी ने ही कल दिन में बच्चे को गायब कर दिया था और उसकी गला घोंटकर हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो शक की सुई पड़ोसी पर गई और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे को गायब कर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली।

जानें क्या है पूरा मामला 

आपको बताते चलें कि जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैम्बसी गांव निवासी छोटू मिश्रा का भांजा आयुष कल दिन में बाहर से खेलने के दौरान गायब हो गया। वहीं परीजनो ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चला। थक हार कर शाम को उन्होंने कोतवाली में मामले की तहरीर दी।लुलिस ने बच्चे से जुड़े मामले को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पड़ोसी ने मासूम का घोंटा गला

इस दौरान पुलिस को मासूम के पड़ोसी आशुतोष पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे को गायब कर उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतारने का जुर्म कबूल कर लिया। उसने ये सब पैसे के लालच में किया था। वहीं पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जमा करना शुरू कर दिया।वही बच्चें का शव मिलते ही गांव में सनसनी मचा गई।

Exit mobile version