Site icon News1India

UP NEWS : न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहा रिटायर्ड फौजी, अब पुलिस अधीक्षक से मांगी मदद

रायबरेली में दबंगो का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। आए दिन दबंग खाकी को ठेंगा दिखाते हुए दबंगई करते है और खाकी उनके खिलाफ कार्रवाई भी नही करती।ताजा मामला आज बछरांवा थाना क्षेत्र के चुरूवा गांव से सामने आया है, जंहा के निवासी सुनील जोकि पूर्व फौजी है उन पर गांव के ही दबंगो ने 15 मई को लाठी डंडों से हमला कर दिया और मौके पर फरार हो गए।

अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल112 ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जंहा से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें लखनऊ ईलाज के लिए भेजा गया। वहां से लौटने पर उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नही किया। जिस पर आज वो पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे।जंहा से उन्हें मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर रवाना किया गया।

नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

फिलहाल जिस तरह से आए दिन दबंगों द्वारा खाकी को खुली चुनौती दी जा रही है। कहीं ना कहीं खाकी को सवालों के घेरे में जरूर खड़ा करती है, जब एक रिटायर्ड फौजी की पुलिस सुनने को तैयार नहीं है .ड्यूटी के दौरान यही फौजी देश की रक्षा करता है जब हम चैन की नींद सोते हैं। लेकिन आज यही फौजी अपनी जान व अपने परिवार के सुरक्षा को लेकर थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसका मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जा रहा है।

क्या मिल पाएगा न्याय?

पीड़ित फौजी ने आपबीती पुलिस अधीक्षक को बताई जहां पुलिस अधीक्षक ने न्याय दिलाने के लिए आश्र्वासन जरूर किया है। अब देखना यह होगा कि क्या इस फौजी को न्याय मिल पाता है या नहीं यह तो आने वाला समय ही तय करेगा। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ ना बोलते हुए बताया कि जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जरुर एक्शन लिया जाएगा।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version