Site icon News1India

Up News : विकास पटेल की हत्या को दबंगो ने ऐसे दिया अंजाम, वीडियो में हुआ कैद

लखनऊ, युवक विकास पटेल हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, युवक की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। वी़डियो में करीब 12 दबंग मृतक युवक विकास पटेल से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दबंगो से जान बचाने के लिए मृतक युवक विकास ने गंगा नदी में छलांग लगाई। नदी में भी डंडे और पत्थर बरसते नजर आ रहे हैं। दबंगो के खौफ से गहरे गंगा नदी के पानी में विकास ने छलांग लगाई।

दबंगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज

दबंगो की इस तरह की हरकत से तो जाहिर है कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं है,तस्वीरों से साफ तौर पर देखा जा सकता है दबंग किस कदर बेरहम है,घटना के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात दबंगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक युवक विकास ने दबंगो को गंगा में नहाने से मना किया तो वो उसे बेरहमी से पीटने लगे। युवक ,गंगा नदी में नहाने के दौरान कोई हादसा ना हो इसलिए दबंगो को गंगा नदी में नहाने से मना कर रहा था। जिसके बाद विकास,दबंगो से गंगा घाट पर नहाने की बात कर रहा था लेकिन दबंगों के गुस्से ने हैवानियत का नाम ले लिया। करीब 12 दबंग युवक की पिटाई करने लगे। वहीं परिजनों ने दबंगो पर पिटाई कर गंगा में फेकने का आरोप लगाया था। आपको बता दें ये पूरा मामला मानिकपुर थाना के करेटी घाट का बताया जा रहा है। हत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version