Site icon News1India

UP News: पुलिस ने कराया प्रेमी-प्रेमिका का निकाह, फिर तीन घंटे बाद बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर बोला – मुबारक हो बेटा हुआ

आपने वो तो सुना होगा चट मंगनी पट ब्याह लेकिन कहीं पर भी चट ब्याह, पट बच्चा नहीं सुना होगा। यह सुनकर आप हैरान हो गए न…, लेकिन यह हकीकत है। बता दें शादी के महज तीन घंटे के बाद ही एक दुल्हन मां बन गई और बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, हैरान करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश से जुड़ी है। यह वाक्या असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा का है।

दरअसल, 1 अक्टूबर को एक युवती इसी गांव में रहने वाले अपने प्रेमी के घर में जबरन घूस गई। सबने बहुत कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकली। जब लोग परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। युवती की जिद थी कि अगर वह निकाह करेगी तो उसी प्रेमी से वरना वह कहीं और नहीं जाएगी। इसके बाद बेचारी पुलिस युवती और उसके प्रेमी दोनों को ही थाने उठा ले गई। वहीं पुलिस ने उसके प्रेमी को निकाह के लिए राजी किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों का निकाह करवाकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के 3 घंटे के बाद नई दुल्हन बनी युवती के पेट में दर्द होने लगा तो परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। यहां उसने एक सुंदर से बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद तो लड़के के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लंबे समय से था प्रेम संबंध

महज तीन घंटे के बाद दुल्हन के मां बनने के बारे में पढ़कर हर कोेई हैरान हो रहा है लेकिन यहां आपको बता दें कि युवती और उसके प्रेमी का लंबे समय से अफेयर था। प्रेमी ब्याह के नाम पर उससे कई बार शारिरिक संबंध भी बना चुका था। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी। जब उसने अपने मां-बाप से यह सब बताया तो वह उसे लड़के के घर लेकर पहुंच गए। वह उससे शादी का दबाव बनाने लगे। लेकिन प्रेमी ने मना कर दिया। इसके चलते उसके घर पर ही हंगामा शुरू हो गया। युवती का कहना था कि वह उसी से शादी करेगी। किसी तरह पुलिस प्रेमी- प्रेमिका को समझा-बुझाकर मढ़न चौकी थाने ले गई और रजामंदी से दोनों का निकाह करवा दिया। वहीं जब निकाह करवाकर घर भेज दिया गया तो घर पहुंचने के 3 घंटे के बाद नई दुल्हन बनी युवती के पेट में दर्द होने लगा तो परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। यहां उसने एक सुंदर से बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद तो लड़के के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह खबर आग की तरह कई जगहों पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Exit mobile version