Site icon News1India

UP Nikay Chunav 2023: BJP और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच खींचतान, बिना मतदान किए पोलिंग बूथ से निराश लौट रही महिलाएं

UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Polling: पूरा यूपी आज निकाय चुनाव के रंग में डूबा हुआ है। एक तरफ जहां लोग मतदान के लिए बढ़चढ़ कर सामने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशियों तो कभी विरोधी पार्टी कार्याकर्ता में बहस देखने को मिल रही है। इस बीच नगर पंचायत चौमुहां में दोनों चैयरमैन प्रत्याशीयों में तीखी नोक झोंक देखने को मिली। निर्दलीय महिला प्रत्याशी सुषमा ने प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी से मिली भगत और लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

वहीं चौमुंहा के सर्वोदय इंटर पर महिलाएं पहले से ही वोट डालने का आरोप लगा रही हैं। काफी महिलाएं निराश होकर लौट रही हैं। बताया जा रहा हैं कि अंदर बैठे अधिकारी बोल रहे हैं कि उनकी वोट पहले ही डल गई है ।

Exit mobile version