Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Nikay Chunav 2023: मतपेटियों की निगरानी के लिए RLD ने

UP Nikay Chunav 2023: मतपेटियों की निगरानी के लिए RLD ने मतगणना स्थल पर डाला डेरा, तीन शिफ्टों में पहरा देंगे कार्यकर्ता

जनपद में निकाय चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। जिसके बाद नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रॉग रूम में मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है। जहा मत पेटियों की निगरानी और सुरक्षा में जिला प्रशासन दिन रात लगा हुआ है। साथ ही अब रालोद के चेयरमैन प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने भी नवीन मंडी स्थल पर डेरा डाल लिया है। जहां पुलिस प्रशासन के साथ साथ रालोद कार्यकर्त्ताओं के द्वारा भी दिन रात मत पेटियों की निगरानी की जाएगी...

शामली। जनपद में निकाय चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। जिसके बाद नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रॉग रूम में मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है। जहा मत पेटियों की निगरानी और सुरक्षा में जिला प्रशासन दिन रात लगा हुआ है। साथ ही अब RLD के चेयरमैन प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने भी नवीन मंडी स्थल पर डेरा डाल लिया है। जहां पुलिस प्रशासन के साथ साथ रालोद कार्यकर्त्ताओं के द्वारा भी दिन रात मत पेटियों की निगरानी की जाएगी।

आपको बता दें की जनपद में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद मत पेटियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखा गया है। जहां पुलिस प्रशासन द्वारा बीती 4 मई से ही दिन रात मत पेटियों की निगरानी की जा रही है।

वहीं रालोद से चेयरमैन प्रत्याशी विजय कौशिक के कार्यकर्ताओं ने भी मत पेटियों की निगरानी के लिए आज से नवीन मंडी स्थल पर अपना तंबू गाड़ दिया है। जहां रालोद कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने जिला प्रशासन से परमिशन के बाद नवीन मंडी स्थल पर मत पेटियों की निगरानी के लिए अपना तंबू लगाया है जो की मत पेटियों के खोले जाने तक लगातार लगा रहेगा। जहां नियमनुसार तीन शिफ्टों में रालोद के दो दो कार्यकर्ता दिन रात रात मतपेटियों की निगरानी करेंगे।

Exit mobile version