Site icon News1India

UP Nikay Chunav 2023: शिवपाल के करीबी अजय त्रिपाठी ने सपा का छोड़ा साथ भाजपा का थामा हाथ, ब्रजेश पाठक ने कहा, यूपी व कर्नाटक दोनों जगह जीतेगी BJP

यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी को एक और बड़ा लगा है। आपको बता दें कि शिवपाल यादव के बेहद करीबी और सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज सुबह बीजेपी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं इस मौके पर उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय भी मौजूद थे।

बता दें कि अजय त्रिपाठी, सपा राष्ट्रीय शिवपाल यादव के खासमखास रहे हैं। वहीं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब सपा में शिवपाल यादव की सुनी नहीं जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि शिवपाल के कहने से लखनऊ में शायद एक भी टिकट नहीं दिया गया। शिवपाल यादव ने जिसकी सिफारिश की उनका टिकट काट दिया गया।

वहीं लखनऊ में ही 30 से 40 वार्ड के टिकट को लेकर उन्होंने एक सूची दी थी, लेकिन जब सपा ने अपने प3त्याशीयों की लिस्ट जारी की तो उसमें शिवपाल के सुझाए नामों में से किसी को टिकट नहीं दिया गया। अजय त्रिपाठी ने कहा जो लोग शिवपाल जी के साथ समाजवादी पार्टी में वापस आए हैं। उन्हे अब सपा में पूछा ही नहीं जा रहा है। पार्टी में दरकिनार होने की वजह से उन्होंने सपा को छोड़ने का फैसला लिया और अब वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

भाजपा कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल करेगी- ब्रजेश पाठक

वहीं ज्वाइनिंग के बाद जब पत्रकारों से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हम सम्मान करेंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को उन्होने आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा चुनाव में कांग3ेस को भुगतना होगा। भाजपा कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल करेगी।

उद्यमियों, व्यापारियों की राजनीति से जुड़े रहे हैं अजय त्रिपाठी

अजय त्रिपाठी मुन्ना काफी समय से उद्यमियों, व्यापारियों की राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह पूर्व में कई बार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रहे है। पूर्व संस्थापक महानगर अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, पूर्व प्रदेश प्रमुख महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, पूर्व मेयर प्रत्याशी 2012 नगर निगम लखनऊ रहे। वहीं अब वर्तमान में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष है। व्यापार मंडल, सपा, प्रसपा, कांग्रेस, बसपा से जुड़े हुए बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेस कार्यालय हजरतगंज में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

Exit mobile version