UP Nikay Chunav 2023: टिकट न मिलने पर युवक ने अखिलेश यादव का जलाया पुतला

लखनऊ: यूपी नगर निकाय चुनाव की शुरुआत होते ही हर कोई टिकट पाने की होड़ में लगा हुआ है। कोई टिकट पाने के लिए या तो जहर खा रहा या तो आपस में ही भिड़ रहा हैं। इसी कड़ी में टिकट न मिलने पर युवक ने नाराजगी जाहिर की है। उसने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाया। इसके साथ ही उसने अपना बायोडाटा जलाया। युवक वार्ड नम्बर 93 से टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर इस तरह से युवक ने नारजगी जाहिर की है।

दो चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के तुरंत बाद प्रशासन ने सड़कों से राजनीतिक पार्टियों के झंडे हटाने शुरू कर दिए हैं। इस बार पहले चरण के चुनाव सहारनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, देवीपाटन के वार्डों, आगरा, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, और वाराणसी मंडल में होंगे।

वहीं दूसरे चरण के चुनाव-मेरठ , बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में होंगे।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version