News1India

UP Nikay Chunav: वोटरों को लुभाने के लिए बनाई जा रही 550 लीटर अवैध शराब बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और शासन दोनों अलर्ट मोड में हैं। इस कड़ी में श्रावस्ती में 500 लीटर अवैध शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया है। आपको बता दें कि श्रावस्ती में प्रथम चरण में निकाय चुनाव है। इसको देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।

पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के कोतवाली भिनगा के चमारनपुरवा और दुर्गापुर में निकाय चुनाव के लिए अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब की अवैध भट्टियों पर छापेमारी करके 500 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस ने दो भट्टियों को भी नष्ट किया है। साथ ही तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिनपर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में लहन को भी नष्ट किया है।

Exit mobile version