Site icon News1India

Prayagraj: CM योगी ने इशारों-इशारों में समझाया अतीक का अंजाम, कहा -प्रकृति न अत्याचार करती है, न सहती है..

प्रयागराज में अतीत बन चुके माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यहां अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर इशारों में अपनी बात कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज को अन्याय और अत्याचार का शिखर बना दिया था, लेकिन ये धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है। सीएम योगी की रैली उसी चकिया इलाके में हुई जहां एक जमाने में अतीक का गढ़ था, यहीं अतीक काघर और दफ्तर है।

जो जैसे कर्म करता है….वैसा फल पाता है- योगी आदित्यनाथ

वहीं योगी आदित्यानाथ ने कहां, प्रयागराज अपनी आध्यात्मिक और न्याय पाने की धरती के तौर पर जाना जाता है, तुलसूदास ने कहा ता, जो जैसे कर्म करता है….वैसा फल पाता है, जिस प्रयागराज में न्याय मिलता है, उसे कुछ लोगों ने नाइंसाफी और अत्याचार का शिकार बना दिया था, ये प्रकृति सबका हिसाब करती है।रामचरितमानस की चौपाइयों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये प्रकृति ना अत्याचार करती है ना अत्याचार सहती है…, प्रयागराज की धरती किसी को निराश नहीं करती। हमने सबके साथ सबका विकास के नाम पर काम किया लेकिन कभी तुष्टिकरण को प्रोत्साहित नहीं किया। वहीं अपने 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को भी देखा है।

उत्तर प्रदेश में सब चंगा ही चंगा 

उन्होंने आगे कहा कि, आज उत्तर प्रदेश में सब चंगा ही चंगा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले लोग ईआतंक के बल पर गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का काम करते थे, पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूल की जाती थी, आज युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं है क्योंकि वो जान गए है कि हाथ में तमंचे का परिणाम क्या होता है… आज उनके हाथ में टैबलेट है, जो तमंचा पकड़ते थे उनकी दुर्गति पूरा प्रदेश देख रहा है।

गरीबों की जमीनों को कब्जा करने पर आवास बनाये जाएंगे

बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जो भी माफिया गरीबों की जमीनों को कब्जा करेगा, उसकी जमीन पर भी गरीबों के लिए आवास बनाये जाएंगे। हमने यहां पर माफियाओं की संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास बनाए हैं, उसका उद्घाटन अगले महीने होगा।

 

Exit mobile version