Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Nikay Chunav: ‘देश को 60 साल तक लूटा, अब...’, केशव प्रसाद मौर्य ने

UP Nikay Chunav 2023: ‘देश को 60 साल तक लूटा, अब…’, केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश नगर निकाय के रंग में डूबा है। कल यानी 4 मई को 37 जिलों में पहले चरण की वोटिंग होनी है। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फर्रुखाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में में सभी जगह पर भारतीय जनता पार्टी की बिजाई होना सुनिश्चित है। एक तरफ भाजपा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां, जिन्होंने देश को 60 साल तक लूटा है...

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश नगर निकाय के रंग में डूबा है। कल यानी 4 मई को 37 जिलों में पहले चरण की वोटिंग होनी है। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फर्रुखाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में में सभी जगह पर भारतीय जनता पार्टी की बिजाई होना सुनिश्चित है। एक तरफ भाजपा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां, जिन्होंने देश को 60 साल तक लूटा है। डबल इंजन के सरकार प्रदेश की जनता ने बनाई है अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत है।

‘साइकिल पंचर हो जानी चाहिए’

2023 में नगर निकाय चुनाव के बाद में 2024 के चुनाव की तैयारी जोरदार तरीके से होनी चाहिए। देश की जनता कमल को इस तरह से वोट दें कि जो साइकिल पंचर नहीं हुई है वह पंचर हो जानी चाहिए। सपा बसपा कांग्रेस का मतलब गुंडागर्दी अपराध को बढ़ावा देना है। लेकिन जब से प्रदेश में कमल का फूल खिला तब से प्रदेश में चारों तरफ खुशहाली आई हुई है और कमल का फूल प्रदेश में खुशहाली की गारंटी है। कमल का फूल प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों की जांच करा कर उनको जब तक पहुंचाने का काम कर रही है।

सपा, बसपा और कांग्रेस में भगदड़ मची…

नगर निकाय चुनाव में बोट कर्ज के रूप में लें उसको हमारी सरकार कर्ज को ब्याज समय छुपाकर प्रदेश में विकास के नाम पर वापस करेगी। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दौरान सपा बसपा कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कई बड़े नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। बीजेपी की सरकार के दौरान सुरक्षा की गारंटी होती है। 8 साल की सरकार में पूरे देश का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है। 6 साल पहले समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार होने के दौरान आज बीजेपी की सरकार होने के दौरान अंतर साफ देखा जा रहा है।

75 फ़ीसदी वोट हमारा है बाकि का बंटवारा है

कांग्रेश को कर्नाटक में पागलपन का दौरा पड़ा हुआ है। बजरंगबली पर प्रतिबंध लगा सकता है। कोई पीएफआई जो कि सिमी का बदला हुआ रूप है। अगर उस संगठन की बजरंग दल से तुलना की जाएगी तो क्या यह सही होगा, क्या सपा बसपा कांग्रेस का साथ कुछ का विकास करने का काम करती है। नगर निकाय चुनाव में 100 में 75 फ़ीसदी वोट हमारा है और 25 फीसदी में अन्य सभी का बंटवारा है।

Exit mobile version