Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP nikay chunav: चुनाव लड़ने के लिए की शादी, आज नामांकन करेंगी नई

UP nikay chunav: चुनाव लड़ने के लिए की शादी, आज नामांकन करेंगी नई नवेली दुल्हन

खबर जनपद पीलीभीत के से है जहां निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही लोग चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाने लगे हैं। ऐसा ही कुछ पीलीभीत जिले में देखने को मिला। जहां के 16 नंबर वार्ड से मौजूदा सभासद मोनू राम अवतार ने चुनाव लड़ने के लिए शादी तक कर डाली। दरअसल इस बार यह सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। सभासदी घर में ही रहे इसके लिए राम अवतार ने शादी कर ली और ऐलान कर दिया कि उसकी पत्नी सभासदी का चुनाव लड़ेगी।

इसके लिए नामांकन से कुछ घंटे पहले ही अवतार सिंह उर्फ मोनू ने शादी कर डाली। आनन-फानन में शादी की सभी तैयारियां शुरू हुई और अवतार सिंह ने राजकुमारी संग शादी कर ली। बता दें कि राम अवतार सिंह मोनू नगर पालिका परिषद के 16 नंबर वार्ड से  पिछले 5 साल से सभासद थे।

लेकिन इस बार यह सीट महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। राम अवतार को सभासद होने का चस्का इतना लगा कि उन्होंने आनन फानन में अपनी शादी करने का मन बना लिया। इसको लेकर राम अवतार ने अपने घर वालों से चर्चा की। जिसके बाद घर वाले राजकुमारी नाम की लड़की के घर पहुंचे और उन्हें पूरा माजरा बताया। लड़की के घर वाले भी इस बात पर राजी हो गए। आनन-फानन में मोनू सिंह और राजकुमारी शादी तय हुई।

विवाह के दूसरे दिन यानी शनिवार (22 अप्रैल) को राजकुमारी सभासद का पर्चा भरेंगी। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। कोई कह रहा है कि अब सभासद भाभी बनेगी। वहीं मौजूदा सभासद और दूल्हे मियां राम अवतार मोनू सिंह कह रहे हैं कि अब सभासद का पद उनके घर में ही रहेगा।

Exit mobile version