Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Nikay Chunav: ‘विकास नहीं तो वोट नहीं…’, मतदान का बहिष्कार

UP Nikay Chunav: ‘विकास नहीं तो वोट नहीं…’, मतदान का बहिष्कार करते हुए वार्ड 14 की जनता ने बीते पांच साल के विकास कार्य की खोली पोल

आगरा। जैसे जैसे निकाय चुनाव नजदीक आ रहा हैं, वैसे ही सभी पार्टियों के पार्षद मेयर अपनी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं news1india की टीम निकाय के चुनाव को लेकर वार्ड दर वार्ड विकास कार्यो का जायजा लेने पहुंच रही। news1india की टीम ने बीते पांच साल में हुए विकास कार्य की वार्ड14 की जनता से जानकारी ली। इस दौरान वार्ड 14 की जनता ने विकास कार्य की बीते पांच साल की पोल खोल दी। सुनिये क्या कहा वार्ड 14 की जनता ने देखिये रिपोर्ट…

news1india की टीम ने लिया विकास कार्यों का जायजा

विकास कार्यो के जायजा लेने पहुँची टीम ने निरीक्षण किया, तो वँहा की जनता में काफी आक्रोश दिखाई दिया। वार्ड 14 की जनता का कहना कि बीते पांच साल में वर्तमान पार्षद एक बार क्षेत्र में नही आए, न कोई विकास कार्य कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली के पानी की निकास व रोड की समस्या के लिए क्षेत्रीय विधायक व पार्षद व नगर निगम में चक्कर काटते काटते चप्पल घिस गई। लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

वार्ड 14 की जनता का आरोप है पार्षद का कहना है कि अपने वोट नहीं दिया। जिसके चलते आपका विकास कार्य नहीं कराया गया। हालांकि क्षेत्रीय जनता के विरोध के चलते इस बार वर्तमान पार्षद की टिकट काट कर नए पार्षद को टिकट दिया गया है। लेकिन वार्ड 14 की जनता ने वोट का बहिष्कार करने का एलान किया है। विकास नहीं तो वोट नहीं का एलान किया है।

हाथ व पैर छूकर विकास के नाम से वोट मांगे, फिर…

जनता का आरोप है कि जुठ व गुमराह कर विकास के नाम पर वोट लिया। लेकिन कोई विकास कार्य नहीं कराया। स्थानीय लोगो का आरोप वर्तमान पार्षद ने  न नाली, न खरज़ा, न लाइट  न किसी को सरकारी योजना से लोगों को लाभान्वित कराया। स्थानीय लोगों का आरोप पार्को के सोन्द्रिकर्ण के नाम से जमकर भ्र्ष्टाचार हुआ है। वोटों के समय  लोगों से हाथ व पैर छूकर विकास के नाम से वोट मांगे जाते हैं। जीतने के बाद कार्यकाल खत्म होने तक कोई दिखाई नही देता।

वर्तमान पार्षद ने कागजों  में विकास दर्शाकर अपना कराया विकास है। स्थानीय लोगों की सरकार से अपील है कि टीम गठित कर वार्ड 14 पार्षदों के कार्यो की सही से जांच हो।  दोषी पाए जान पर रिकवरी कर भृष्ट पार्षदों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिससे आने वाले समय कोई पार्षद कागजों में भ्रष्टाचार न कर सके।

Exit mobile version