Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

UP Nikay Chunav Result 2023: अतीक, मुख्तार और बृजभूषण के इलाके में जनता ने कर दिया उलटफेर

आइए जानते हैं माफिया से राजनेता बने इन हस्तियों के इलाके में नगर निकाय चुनाव के क्या नतीजे हैं? अतीक और अशरफ की हत्या के बाद क्या प्रयागराज में समीकरण बदला है?

Juhi Tomer by Juhi Tomer
May 13, 2023
in आगरा, उत्तर प्रदेश, चुनाव, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश को जहां गुंडागर्दी का राज्य कहा जाता था वहीं आज माफियाओं और गुंडो का राज खत्म होने से जनता भी खुश नजर आ रही हैं। वहीं आज नगर निकाय चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। बात करें यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे की तो प्रदेश की 17 नगर निगमों में हुए चुनाव मेंभाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन मेरठ और आगरो ये दो ऐसी सीटें हैं, जहां भाजपा जीत दर्ज करने में पिछे रही । इनमें मेरठ सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो आगरा में बसपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

वहीं प्रयागराज, गोंडा और गाजीपुर में हुए चुनाव भी चर्चा के केंद्र बिंदु में हैं। हम उन जगहों की बात कर रहे हैं जहां माफियाओं का राज हुआ करता था पर अब वो राज मिट्टी में मिल गया है। जैसे कि अतीक अहमद और अशरफ का पूरा सियासी सफर प्रयागराज में रहा। ठीक इसी तरह मुख्तार अंसारी के परिवार का कब्जा गाजिपुर में रहा। वहीं पहलवानों का विरोध झेल रहे कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण का दबदबा गोंडा में माना जाता है।

RELATED NEWS

Thursday Horoscope: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

Thursday Horoscope: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

March 12, 2026
No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026

अब आपको बताते हैं कि इनके इलाके में नगर निकाय चुनाव के क्या नतीजे हैं। जिस तरह से हम सब यहीं सोच रहे थे कि अतीक के अंत होने के बाद प्रयागराज की सियासत में भूचाल आएगा, समीकरण में बदलाव होगा, ऐसा हुआ है कि नहीं? वहीं आपोक बताएंगे की मुख्तार और बृजभूषण के इलाके में क्या स्थिति है?

अतीक के इलाके में कौन मारेगी बाजी

सबसे पहले बात करते हैं उस माफियां डॉन के इलाके कि जिसे योगी आदित्यनाथ ने मिट्टी में मिला दिया। वो तारिख 15 अप्रैल थी जिस दिन उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को पुलिस कस्टडी में उस वक्त मारा गाया, जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। इस हत्या के बाद जमकर राजनीति हुई थी विपक्ष जमकर हमलावर था। इतना ही नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे देने तक की मांग उठी।इस हत्या के बाद खूब राजनीति हुई। सपा, बसपा और कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा तो भाजपा ने इसे कुदरत का इंसाफ बताया।

वहीं अतीक और अशरफ का प्रयागराज के चकिया, करेली, अटाला, ट्रांसपोर्ट नगर और फूलपुर के इलाकों में काफी दबदबा रहा है। प्रयागराज महापौर प्रत्याशी की बात करें तो अभी भारतीय जनता पार्टी के गणेश केसरवानी आगे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पार्षद चुनाव की बात करें तो अभी ट्रांसपोर्ट नगर का रिजल्द जारी हो चुका है। इसमें भाजपा को जीत मिली है।

मुख्तार के इलाके में क्या हुआ?

मुख्तार अंसारी और उनके पूरे परिवार की राजनीति गाजीपुर और मऊ तक सीमित रही है। गाजीपुर में तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत हैं। फिलहाल इन सभी सीटों पर कभी भाजपा तो कभी सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अभी किसी भी सीट के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं।

बृजभूषण के इलाके में क्या हुआ?

अब बात करें बृजभूषण के इलाके की तो आपको बता दें कि गोंडा में काफी दबदबा माना जाता है। फिलहाल बृजभूषण पर राष्ट्रीय स्तर की कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली में एफआईआर भी हो चुकी है। कई दिनों से पहलवान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गोंडा में तीन नगर पालिका है तो वहीं चार नगर पंचायत पहले से थे। तीन और नगर पंचायत का इस बार गठन किया गया है और इस तरह सात नगर पंचायत हैं और तीन नगर पालिका हो चुकी है। अभी इनमें से किसी भी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। हालांकि, लड़ाई त्रिस्तरीय बताई जा रही है। कभी भाजपा तो कभी सपा और बसपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Thursday Horoscope: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

Thursday Horoscope: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Thursday Horoscope:हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस...

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

UP Circuit House Online Booking: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Next Post

UP Nikay Chunav Result: अमेठी नगर पंचायत से विजयी सभासदों की लिस्ट आई सामने

Up Nikay Chunav 2023: बीजेपी महापौर प्रत्याशी में हेमलता दिवाकर ने की जीत हासिल, इतने वोटों से जीती महापौर का पद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist