Site icon News1India

UP Nikay Chunav Results: अतीक के गढ़ से सपा आगे, बीजेपी को पछाड़ा

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती लगातार जारी है। इस बीच प्रयागराज में भी मतगणना हो रही है। बता दें कि प्रयागराज के नगर निगम वार्ड 44 चकिया में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी बीजेपी की सरिता हेला से आगे चल रही हैँ। वहीं अतीक अहमद का घर भी इसी वार्ड में आता है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्यीा कर दी गई थी।

वहीं प्रयागराज जिले में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 8 नगर पंचायत में 4 सीट पर पर सपा प्रत्याशी आगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 8 में केवल 2 सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं। बीएसपी एक सीट और अन्य एक सीट पर आगे हैं। प्रयागराज में रुझानों में कांग्रेस कहीं आगे नहीं है।

बीजेपी यहां से पीछे चल रही है। चकिया वार्ड नंबर 44 से पहले राउंड में समाजवादी पार्टी आगे है। वहीं यूपी के नगर निगम सीटों की बात करें तो 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है। सपा अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।बता दें कि यूपी निकाय चुनाव को लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों की जीत का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिलेगा। इस वजह से सभी दलों ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाई हुई थी। इस बार यूपी में बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला है।

Exit mobile version