Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Nikay Chunav : सपाई का हंगामा देखकर भाषण नहीं दे पाई डिंपल भाभी

UP Nikay Chunav 2023: सपाई का हंगामा देखकर भाषण नहीं दे पाई डिंपल भाभी, बीच में छोड़नी पड़ी जनसभा

कन्नौज : उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हुड़दंग मचाया गया जिसके बाद उनके इस रवैये से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव असहज महसूस करती हुई दिखाई दी।

कन्नौज : उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हुड़दंग मचाया गया जिसके बाद उनके इस रवैये से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव असहज महसूस करती हुई दिखाई दी। आयोजक अपने ही कार्यकर्ताओं को धिक्कारते रहे लेकिन वो सुनने के लिए तैयार ही नहीं हुए। कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करे जा रहे थे। कार्यकर्ताओं का ऐसा रवैया देख डिंपल यादव नुक्क्ड़ सभा को संबोधित किए बिना वहां से चली गई।

बड़ी मुश्किल से कार्यकर्म में पहुंची डिंपल यादव

दरअसल सौरिख क्षेत्र में निकाय चुनाव में सपा से नगर पंचायत प्रत्याशी मनीष यादव के पक्ष में नुक्कड़ सभा करने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आई थीं। जब वह कार्यक्रम स्थल पहुंची तो सैंकड़ो कार्यकर्ता उनके पीछे ही कार्यक्रम स्थल में घुसने लगे। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी थी कि वह बड़ी मुश्किल से कार्यक्रम में पहुंची। उमड़ती भीड़ को देखते हुए आयोजक माइक से अपने ही कार्यकर्ताओं को कहने लगे कि इसी आचरण के वजह से हम लोगों को अपमान झेलना पड़ता है, लेकिन भीड़ इस तरह से बेकाबू होती जा रही थी कि कोई कुछ समझने के लिए तैयार ही नहीं था।

हुड़दंग देख भाग गयी डिंपल भाभी

जैसे ही डिंपल यादव ने संबोधित करना शुरू किया वैसे ही कार्यकर्ताओं का हुड़दंग देख वो कुछ मिनट बाद वहां से जाने लगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा.. मैं मैनपुरी और कन्नौज की सांसद रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा.. मैनपुरी के लोग और कार्यकर्ता मेरी बात एक बार में ही मान लिया करते हैं। आप सभी से अनुरोध करती हूँ कि बेठ जाएं। इस दौरान वो काफी गुस्से में भी नजर आए।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version