Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Nikay Chunav: नगोरखपुर के 827 बूथों पर मतदान, पूरे हुए पोलिंग

UP Nikay Chunav: गोरखपुर के 827 बूथों पर मतदान, पूरे हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सभी इंतजाम

गोरखपुर नगर निगम एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई है। नगर निगम के 192 मतदान केंद्र और 827 बूथों पर मतदान होना है, जो कुल 80 वार्डों में वितरित हैं। इनके लिए पोलिंग पार्टी विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास से और वाणिज्य संकाय तथा इंजरिंग संकाय से रवाना हुई है...

गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Municipal Corporation) एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां (Polling Parties) आज रवाना हो गई है। नगर निगम के 192 मतदान केंद्र और 827 बूथों पर मतदान होना है, जो कुल 80 वार्डों में वितरित हैं। इनके लिए पोलिंग पार्टी विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास से और वाणिज्य संकाय तथा इंजरिंग संकाय से रवाना हुई है। संवाद भवन के पास वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 20 की पोलिंग पार्टी और वाणिज्य संकाय से वार्ड नंबर 21 से वार्ड नंबर 600की पोलिंग पार्टी व इंजरिंग संकाय से वार्ड नंबर 61 से वार्ड नंबर 80 तक की पोलिंग पार्टी रवाना हुई।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। रेंडमाइजेशन के उपरांत जिन कार्मिकों को जिन बूथों पर जाना है इसकी सूची विश्वविद्यालय के गेट की एंट्री के साथ ही चस्पा हुई है। ऐसे पोलिंग पार्टी जो रिजर्व में होंगी उनको वहां से जाना नहीं है।

उन्हें रिजर्व पंडाल और संवाद जहां पर ऐसी व्यवस्था की गई  जहां बैठकर लोक ईवीएम मशीन को चेक करते नजर आए है। अगर रिजर्व की आवश्यकता पड़ेगी तो उसे रिजर्व से रिप्लेस किया जाएगा।

इसी प्रकार से जनपद के सातों तहसीलों से 11 नगर पंचायतों की पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। गोला से तीन नगर पंचायतें गोला बड़हलगंज और उरुवा बांसगांव से, बांसगांव चौरीचौरा से, मुंडेरा बाजार खजनी से, उनवल कैंपियरगंज से, चौमुखा और पीपीगंज सहजनवा से, घाघसरा और सहजनवा इस प्रकार तहसील मुख्यालयों से ही नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हुई। ऐसे मतदान कर्मी जो सीधे इन तहसीलों में नहीं जा सकते। उनके लिए कलेक्ट्रेट प्रांगण में बस की व्यवस्था की गई थी। यदि कोई मतदान कर्मी इन बसों से अपने तहसील तक जाना चाहता है तो वह यहां से जा सकता है।

Exit mobile version