Site icon News1India

UP Nikay Chunav Voting: फिरोजाबाद में BJP प्रत्याशी ने भेजे फर्जी वोटर! चार महिलाओं सहित 8 को मौके पर पकड़ा

UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Polling: यूपी निकाय चुनाव को लेकर वाओं से लेकर बुजुर्गों तक में चुनाव को लेकर जोश दिख रहा है। वहीं इस बीच फिरोजाबाद जनपद में अब फर्जी वोटर भी सक्रिय हो गए हैं। पोलिंग बूथ पर 8 फर्जी वोटरों को पकड़ा गया है। जिसमें चार पुरुषों सहित चार महिलाएं भी शामिल है।

 

फिलहाल जोनल मजिस्ट्रेट नीरज कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र पर फर्जी वोटर भेजेंने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि फर्जी वोटर अपनी मर्जी से आए थे या किसी ने भेजा था। यह मामला थाना उत्तर के हेम कॉन्वेंट कॉलेज श्री राम कॉलोनी का है।

Exit mobile version