Site icon News1India

UP Nikay Chunav Voting: जिंदगी बचाने वाले अब चुनेंगे शहर की सरकार, वोट डालने पहुंची डॉक्टरों और नर्सों की टीम

Lucknow Breaking: यूपी चुनाव को लेकर लोगों में जोश दिखाई दे रहा है। राज्य की जनता बढ़चढ़ कर चुनाव में हिस्सा ले रही है। इसी कड़ी में लखनऊ में जिंदगी बचाने वाले भी शहर की सरकार चुनने पहुंचे हैं यानी मतदान करने पहुंचे हैं। आपको बता दें कि फातिमा अस्पताल का स्टाफ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर लाइन लगाए खड़ा है। डॉक्टरों और नर्सों की टीम महानगर इंटर कॉलेज में वोट डालेगी।

आज निकाय चुनाव के लिए पहले चरण को लेकर मतदान हो रहा है। गुरुवार यानी आज 9 मंडलों के 37 जिलों, 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में में वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है। आज शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से जुड़ी पल पल की अपडेट News1india पर….

Exit mobile version