Site icon News1India

UP Politics: ‘अपना दल बना मियां बीवी Pvt Limited’, अनुप्रिया के पैर छूने के लिए कटवानी पड़ती है 1 लाख की रसीद- हेमंत चौधरी

अपना दल (एस) के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल के खिलाफ के उन्हीं के करीबी नेता हेमंत चौधरी ने बगावत कर दी है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। हेंमत चौधरी ने पूर्वांचल के बस्ती से कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वह अपनी एक नई पार्टी का गठन करेंगा और अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारेंगे। इसके अलावा हेंमत ने धमकी देते हुए कहा कि वह अपना दल को पूरी तरीके से बर्बाद कर देंगे।

10 दिन पहले दिया था पार्टी से इस्तीफा

दरअसल 10 दिन पहले ही अपना दल (एस) युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने पार्टी की गतिविधियों और आलाकमान के व्यवहार से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है और अब उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की दिशा में पहला कदम रख दिया है। इसी कड़ी में बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अपना दल के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक एकत्रित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान हेमंत चौधरी ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल को लेकर बड़ा बयान दिया।

दोनों को सुबूत के साथ एक्सपोज करूंगा

उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में वह दोनों को सुबूत के साथ एक्सपोज करेंगा। वह सबको बता देंगा कि किस तरह से ये लोग कार्यकर्ताओं का दोहन कर रहे हैं। हेमंत चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आलाकमान ने पूर्व चुनावों में करोड़ों रुपए में टिकट को बेचा। जबकि अपने ही कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया। अब पार्टी के हालात ये हो गए है कि अनुप्रिया पटेल का पैर छूने के लिए भी नए कार्यकर्ता को एक लाख तो वहीं पुराने कार्यकर्ताओं को 26 हजार की रसीद कटवानी पड़ती है। हेमंत चौधरी ने कहा है कि वह अपना दल एस को बर्बाद कर देगा। पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के साथ मिलकर आने वाले चुनाव में बिगुल फुकेंगे।

पार्टी में पैसे लेकर नए कार्यकर्ताओं की भर्ती किया जा रहा

क्योंकि अपना दल एस अब मियां बीवी प्राइवेटलिमिटेड दल बन चुकी है। इसलिए अब पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। पार्टी में झाड़ू अधूरी दरी बिछाने वाले कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जा रहा है और रिश्वत लेकर नए कार्यकर्ताओं की भर्ती की जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपना दल के नेता और यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल कहना है कि उन्होंने प्रदेश में करोड़ों सदस्य बना लिए हैं। लेकिन अब इसकी जमीनी हकीकत का खुलासा होगा।

हेमंत चौधरी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे

इसी बीच अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी ने सफाई देते हुए कहा है कि जो भी आरोप पार्टी पर लगाए जा रहे है वो सब निराधार है। उन्होंने पार्टी के खिलाफ बोलकर अपनी राजनीति खत्म कर दी। हेमंत चौधरी खुद पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे इसलिए उनके बगावत से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी किसी भी कार्यकर्ता से पैसा नहीं लेती है।

Exit mobile version