Site icon News1India

UP: प्रदेश सरकार ने सपा के विधायकों को करवाया नजरबंद, अब अखिलेश यादव ने संभाला है मौर्चा

उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी आज बुधवार को विधानसभा भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना देने जा रही है. सपा विधायक जन मुद्दों पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले लखनऊ में सपा विधायकों के घर पर पुलिस पहरा दे रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर भारी बल तैनात है. साथ ही कई विधायकों को नजरबंद कर दिया गया है. पुलिस ने सपा विधायकों के घर को चारों ओर घेर रखा है.

लखनऊ में सपा विधायक महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे है. धरने से पहले तड़के पुलिस ने विधायकों के घरों की घेराबंदी कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. बताया जा रहा है कि सपा मुख्यालय के भीतर ही राकेश प्रताप सिंह समेत तमाम विधायक मौजूद हैं. पार्टी मुख्यालय के दोनों तरफ से आवागमन भी बंद कर दिया गया है. जबकि पुलिस के आला अधिकारी, प्रशासन के अफसर और खुफिया टीमें मौके मौजूद हैं

इस बीच समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा का कहना है कि आज जब मीडिया वाले मुझसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं तो पुलिस जबरदस्ती मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रही है. हम सुबह 10 बजे बाहर निकलेंगे, पुलिस के अत्याचारों से नहीं डरेंगे और सरकार की बर्बरता के खिलाफ लड़ेंगे. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को भी उनके बहुखंडी स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया है. इस पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है.

ये भी पढ़ें – UP: सिरफिरे आशिक ने चौराहे पर महिला को मारी गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, बातचीत बंद होने से था नाराज

Exit mobile version