Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: लखनऊ में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे तीन बस अड्डे, इतने करोड़ का टेंडर हुआ जारी

Anu Kadyan by Anu Kadyan
December 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी सरकार यात्रियों और प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए तमाम कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार यानी योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें बस यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए यूपी के बस अड्डों पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई है।

पीपीपी मॉडल पर तैयार होंगे बस अड्डे

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के तीन बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि राजधानी के चारबाग, गोमतीनगर और अमौसी बस अड्डे को एयरपोर्ट के पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर बस अड्डा बनाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिय गया है।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

इतने करोड़ का टेंडर हुआ जारी

जानकारी के मुताबिक चारबाग बस अड्डे का निर्माण कर 6784 वर्ग मीटर होगा, जिसके चलते 50 करोड़ का टेंडर जारी हुआ है। वहीं गोमती नगर के विभूति खंड में 31,497 वर्ग मीटर के लिए 243 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। अमौसी बस अड्डे का निर्माण कार्य 20170 वर्ग मीटर के लिए 154 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है।

परिवहन विभाग के 3 प्रस्ताव पास

वहीं पिछले महीने योगी मंत्रिमंडल की एक बैठक में बस यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कई अहम बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में परिवहन विभाग के 3 प्रस्ताव पास हुए। जिसमें 23 बस अड्डों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर तैयार करने का प्रस्ताव मुख्य था। इसी कड़ी में यूपी के बस अड्डों पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं देने का प्रस्ताव पेश किया गया।

इसमें लखनऊ, आगरा, प्रयागराज के दो-दो बस अड्डो को शामिल किया गया था। इन बस अड्डों पर होटल, शॉपिंग, लाउन्ज सहित अन्य तमाम सुविधाएं होंगी। इस बीच परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया था कि “प्रदेश के सभी 75 जिलों के बस अड्डों का विकास होना है जिसमें से पहले चरण में 23 शहरों को शामिल किए गए।”

Tags: airport inAmausibus standsCharbaghGomtinagarlucknowNews1Indiatender
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post

ओरेंज बिकिनी पहन समुद्र किनारे मस्ती करती दिखीं Namrata Malla

GIS 2023: योगी सरकार का मैक्सिको में GIS 2023 को लेकर पहला रोड शो, समिट को लेकर रखा 10 लाख करोड़ का लक्ष्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist