UP Weather: गर्मी का कहर! तपती धूप और लू से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

इस समय उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। तपती धूप और लू से जीना मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में पड़ रही गर्मी की वजह मरने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में यूपी के बलिया जिला का हाल बुरा है। जो लोग जिला अस्पताल में 15 से 17 जून के बीच एडमिट हुए थे। उनमें से कम से कम 55 लोगों की भीषण गर्मी की वजह से मौत हो गई। मरने वाले ज्यादातर मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक है। वहीं लू के कारण बीमार होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

गर्मी की वजह से जा रही लोगों की जान

एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में गर्मी की वजह से हो रही मौतों को देखते हुए यूपी सरकार ने मौतों की जांच करना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में यूपी के पास स्थित बिहार के हाल भी गर्मी से बदकर हो रहे है। राज्य के कई जिलों में गर्मी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दो दिन में भीषण गर्मी और लू की वजह से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें, भीषण गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में रेड, 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 2वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी 24 जून तक बंद कर दिए हैं।

2 दिन तक गर्मी से बच पाने के कोई चांस नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक गर्मी से बच पाने का कोई चांस नहीं है। आपको बता दें, 24 घंटे के भीतर 22 जिले ऐसे हैं, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। वहीं शेखपुरा जिला में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version