Site icon News1India

UP: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, घरों में बने अवैध ठेके, शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ी जिसके बाद आबकारी विभाग (Excise Department) की नींद टूटी है. मामला मोठ कोतवाली क्षेत्र के रेव गांव से सामने आया जहां ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब का धंधा चरम पर है.

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी मोठ कोतवाली क्षेत्र के रेव गांव का है. जहां ग्रामीणों का कहना है कि अवैध कच्ची शराब का कारोबार चरम पर है. जिससे सैकड़ों की संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष मोठ कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने गांव में बिक रही शराब को रोकने की मांग की.

यहां महिलाओं ने आरोप लगा रोते हुए अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि गांव में कई लोग अवैध शराब बेचते हैं. महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के कारण हमारे परिवार के लोग शराब पीकर मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हैं.

गांव में आए दिन शराब के नशे में आपस में मारपीट होती रहती है. महिलाओं ने बताया, कि उनके परिवार के सदस्य शराब के आदी हैं. जिससे वह अपने घर का सामान भी बेचता है और शराब पीकर मारपीट करते हैं, सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मोठ कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस से शराबबंदी की गुहार लगाई.

ये भी पढ़ें – IAS Transfer: यूपी में IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 13 ऑफिसर किये गए इधर से उधर, देखें लिस्ट

Exit mobile version