Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नगर निगम की पहली बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षद जमीन पर बैठे

नगर निगम की पहली बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षद जमीन पर बैठे

लखनऊ नगर निगम की निकाय चुनाव होने के बाद आज पहली बैठक संपन्न हुई पहली बैठक में ही नगर निगम की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी होना था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने 10 प्रत्याशी नगर निगम का कार्यकारिणी चुनाव के लिए घोषित किए साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी दो प्रत्याशी मैदान में उतारे। आज सदन के दौरान सभी पार्षद मौजूद रहे लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल भी सदन में शामिल होने के लिए पहुंची।

इसी दौरान नगर निगम अधिकारियों की सदन के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली पार्षदों की संख्या के हिसाब से नगर निगम अधिकारी कुर्सियों तक की व्यवस्था नहीं करा पाए। जिसके जिसके चलते कई पार्षद खड़े रहे इसी दौरान भाजपा पार्षद प्रमोद राजन गुस्से में आ गए और जमीन पर ही बैठ गए जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे।

नगर निगम के कई अधिकारी पार्षद को मनाने में लग गए पर पार्षद का कहना था कि कई वरिष्ठ पार्षद है जिनको सदन में बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली। ऐसे में वह कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.. इसके बाद कई वरिष्ठ पार्षदों के समझाने के बाद भाजपा पार्षद प्रमोद राजन सीट पर बैठे। सदन के शुरू होते ही हंगामा होने लगा।कांग्रेस पार्षद मुकेश चौहान बोलने के लिए खड़े होते है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने लगे जिसपर भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

भाजपा पार्षदों के कहना है कि किसी पार्टी के नेता का यहां गुणगान नहीं किया जाना चाहिए। मेयर सुषमा खर्कवाल के कहने पर सभी शांत हुए.. इसके बाद भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए अपना नामांकन कराया। भाजपा की ओर से कुल 10 नामांकन कराए गए साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से 2 नामांकन किए गए। तय समय सीमा में विरोध में कोई नामांकन ना होने की वजह से सभी 12 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

अब कार्यकारिणी के गठन हो जाने के बाद अगली बैठक में नगर निगम क्षेत्र में किस प्रकार से विकास किया जाए साथ ही साथ बजट का खर्च कैसे किया जाए इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी हालांकि इस नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में कांग्रेस व बसपा का कोई भी पार्षद शामिल नहीं है। कुछ पार्षद कार्यकारिणी चुनाव में चुनाव लड़ना चाह रहे थे। लेकिन वरिष्ठ पार्षदों के मनाने पर वो पीछे हट गए अगर यह पार्षद भी अपनी दावेदारी पेश करते तो वोटिंग करानी पड़ती जबकि वरिष्ठ पार्षदों का कहना था कि चुनाव निर्विरोध हो जाए तो बेहतर रहेगा।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version