Site icon News1India

दूसरे लोगों के साथ कहता था सोने को नहीं मानी तो फोन पर दे दिया तीन तलाक, भयावह है पीड़िता की कहानी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से तीन तलाक का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुरादाबाद कि एक विशेष समुदाय की महिला को उसके पति ने फोन करके तीन तलाक दे दिया है। महिला ने अपनी शिकायत जिले के नागफनी थाना क्षेत्र में दर्ज कराया है और जिसके साथ ही पीड़िता ने अपने शौहर के साथ-साथ उसके परिवार वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाने में अपने पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला के मुताबिक, उसकी शादी बेंगलुरु निवासी ऑटो पार्ट्स व्यापारी के साथ 22 नवंबर, 2019 को हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही इमरान ने बीवी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करना शुरू कर दिया था।

उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति, सास और ननद दहेज में 10 लाख रुपए नहीं देने पर तंग करने लगे थे। उसने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह उसे दूसरे व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कई बार दबाव भी बना चुका है। जब इन सब अत्याचारों का महिला ने विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे अपने घर से निकाल दिया। जिसक बाद महिला अपने मायके मुरादाबाद आ गई।

पीड़िता ने बताया कि 31 अगस्त, 2022 की मध्यरात्रि में उसके पति ने उसे 2 बार फोन किया। पहली फोन कॉल में उसने महिला को गालियाँ बकी, वहीं दूसरी कॉल में उसने महिला को तलाक-तलाक-तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सभी आरोपित बेंगलुरु में रहते हैं, उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुला लिया जाएगा।

Exit mobile version