Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सपा के ट्विटर हैंडल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पत्रकार समेत कई लोगों पर अश्लील टिप्पणी का लगा आरोप, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव

Lucknow: सपा के ट्विटर हैंडल संचालक हुए गिरफ्तार तो पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, चाय के लिए पूछने पर बिफरे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर वह पुलिस मुख्यालय पहुंचे है इससे प्रदेश की सियासत अब गरमा गई है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद डीजीपी मुख्यालय पर धरने पर बैठने जा रहे हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ट्विटर हैंडल का संचालक मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसकी वजह से इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी ने की गिरफ्तारी को लेकर कि निंदा

वहीं सूत्रों की मानें तो मनीष अग्रवाल समाजवादी पार्टी आईटी सेल हेड की भूमिका निभा रहे थे। वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कई बार विवादित भाषा शैली का इस्तेमाल हुआ। इन अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर शिकायत भी दर्ज हुई थी। फिलहाल, पुलिस के इस एक्शन और गिरफ्तारी की समाजवादी पार्टी ने निंदा की है। वहीं उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की है। अब देखना ये है कि इस मामले में आगे क्या होता है।

सपा के नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी

खास बात तो ये है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव या अन्य किसी भी नेता ने प्रार्टी के मीडिया सेल के ट्वीटर हैंडल या मनीष जगन अग्रवाल के पुराने ट्वीट्स पर कुछ नहीं कहा था। मनीष लगातार अश्लील टिप्पणियां करते रहे, लेकिन सपा के नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। अब मनीष की गिरफ्तारी के बाद सपा की तरफ से इसे निंदनीय बताया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय में चाय नहीं पियूंगा”

अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से नाराज अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में यूपी पुलिस की चाय पीने से इनकार कर दिया है। वहीं अखिलेश ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं है। चाय में जहर दे सकते हैं। मैं पुलिस मुख्यालय में चाय नहीं पियूंगा। उन्होंने कहा, “हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी चाय लेएंगे, कप आपका ले लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा, ” चाय हम मंगा लेंगे बाहर से। कैफेटेरिया से मंगा लेंगे। आप मत मंगाइए…या हम अपनी लाएंगे। हम नहीं पी सकते हैं…ज़हर दे दोगे तब? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे चाय। आप भी पीजिए…हम भी पिएंगे। आप अपनी पीजिए…हम अपनी।”

Exit mobile version