Uttar Pradesh: भाजपा में चल रही कलह पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- “कमजोर पड़ रहे है…”

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav on BJP: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की आंतरिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जल्द ही यूपी में संगठन और कैबिनेट में बदलाव कर सकती है। इसी बीच, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुर्सी की लड़ाई के कारण जनता बहुत परेशान है। एक महिला न्याय मांगने गई और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस और स्थानीय प्रशासन क्या कर रहे थे? विधायक आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है।

अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार कमजोर पड़ रही है इसलिए उन्होंने अपना ध्वस्तीकरण का फैसला टाला है। यह सिर्फ टाला है, हमेशा के लिए खत्म नहीं हुआ है। शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस स्थगित नहीं, बल्कि निरस्त होनी चाहिए। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में पूरा प्रशासन खत्म कर दिया है।” उन्होंने विजय बहादुर को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े: ‘देश के विभाजन के बाद मुसलमानों को…’ तौकीर रजा पर गिरीराज सिंह का पलटवार

इससे पहले, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में उत्तर प्रदेश का शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। भाजपा जो तोड़फोड़ की राजनीति दूसरे दलों में करती थी, अब वही अपने दल के अंदर कर रही है। इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों में फंसी जा रही है। भाजपा में जनता के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है।”

भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

बीजेपी की हाल ही में यूपी में कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मौजूद थे। इस दौरान लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान पर चर्चा की गई थी। सूत्रों के अनुसार, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी करीब एक घंटे मुलाकात की थी और कहा था कि उन्हें पता था कि यूपी में कम वोट मिलेंगे, लेकिन इतनी कम संख्या की उम्मीद नहीं थी।

Exit mobile version