Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Heeraben Modi News: PM Modi की मां हीराबा के निधन पर सीएम योगी ने किया ये मानविक ट्वीट, केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने लिखा कुछ ऐसा

Juhi Tomer by Juhi Tomer
December 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक बच्चे के लिए पुरी दुनियां उसकी मां होती है, उसके बिना जिंदगी भी अधूरी होती है। जिसने नौं महिने हमें कोक में रखा हो, हर दर्द को सहा हो ताकी वो हमें ये संसार दिखा सकें उसका हमारे जीवन से चलें जाना दिल में जख्म दें जाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में आज सुबह 3: 30बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। हीराबेन को स्वास्थय संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। पीएम मोदी की मां के निधन की खबर सामने आते ही यूपी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

सीएम योगी ने जताया शोक

सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए शोक जताया। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। पीएम नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। हीराबेन मोदी 100 साल की थीं।

RELATED POSTS

Mallikarjun Kharge के बयान पर PM Modi ने दिया करारा जवाब, बोले- सांप तो शिव के गले की शोभा बढ़ाता है

April 30, 2023

एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 30, 2022

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताया शोक

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के अत्यंत दु:खद निधन से स्तब्ध व दुखी हूं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना हे कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें

पूज्य माँ द्वारा सिखाये गए वचन "राष्ट्र सेवा सर्वोपरि" के प्रति संकल्पित, सुसंस्कारों से पोषित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज के दिन भी अवकाश नहीं लिया।
पूज्य माँ हीराबेन जी के संस्कारों को प्रणाम करता हूँ।

— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) December 30, 2022

केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में मा. प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

मा0 प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में मा. प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/XB6SGxUYF3

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 30, 2022

उन्होंने अन्य ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन से मैं और पूरा देश दु:खी है। मैं अपने आज के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर रहा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। जिस पूज्य माता ने भारत वर्ष को तपस्वी,पुरुषार्थों,सदगुण सम्पन्न विश्व का सबसे श्रेष्ठ राजनीतिक श्री नरेंद्र मोदी जी को भारत माता की सेवा में समर्पित किया है,ऐसी माँ श्रीमती हीराबा को शत शत नमन!
ऐसी आदर्श नारी जो प्रेरणा पुंज की तरह सदैव प्रकाशित रहेंगी।

आज मा0 प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन से मैं और पूरा देश दु:खी है। मैं अपने आज के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर रहा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति शांति शांति

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 30, 2022
Tags: "Deputy CM Brajesh Pathak""Deputy CM Keshav Prasad Maurya""heeraben modi death""heeraben modi dies""Heeraben Modi""narendra modi mother death""pm modi mother death""pm modi mother diesCM Yogi"
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Mallikarjun Kharge के बयान पर PM Modi ने दिया करारा जवाब, बोले- सांप तो शिव के गले की शोभा बढ़ाता है

by Ayushi Dhyani
April 30, 2023

कोलारः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिन ही बाकी है। इसी कड़ी में बीजेपी समेत कई राजनितिक पार्टियां रैली...

Next Post

फ़ुटबॉल के जादूगर Pele का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जाने कैसे चाय की दुकान पर काम करने वाला बच्चा बना फ़ुटबॉल का जादूगर

Hiraben passed away: मां हीराबेन के निधन पर नम हुई सबकी आंखे, जेपी नड्डा समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर अर्पित की श्रद्धांजलि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version