Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Uttarakhand : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कैसा रहा राजनीतिक सफर

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कैसा रहा राजनीतिक सफर, जानिए इस खबर में

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कैसा रहा राजनीतिक सफर, जानिए इस खबर में

देहरादून: उत्तरखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आज निधन हो गया। काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। मंत्री को बागेश्वर जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया।

सीएम धामी का ट्वीट

उन्होंने लिखा कि “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूं। चंदन राम दास जी का निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व समर्थकों को असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”

मंत्री का राजनीतिक सफर

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता रहे चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक की दुनिया में 43 साल पहले कदम रखा था। हालांकि 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से उन्होंने पहला चुनाव जीता और वो नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने।साल 2006 में वो बीजेपी से जुड़े। उस वक्त भगत सिंह कोश्यारी बीजेपी सरकार में राज्य के सीएम थे। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता और वो लगातार चार बार मुख्यमंत्री बने रहे।

 

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version