Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
V. K. Saxena: अब NSA के तहत किसी को भी हिरासत में ले सकती है Delhi.

V. K. Saxena: अब NSA के तहत किसी को भी हिरासत में ले सकती है Delhi Police, जानें कब तक जारी रहेगा ये आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी पुलिस को खास शक्ति से नवाजा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और भी ‘पावरफुल’ हो गई है। वहीं इसके बाद दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 19 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया है। जिसमें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA के तहत किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार दिया है। यानी की अब दिल्ली पुलिस राजधानी की कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले को बख्शेंगे नहीं। दिल्ली की कानून व्यवस्था और शांति को भंग करने पर किसी को भी हिरासत में ले सकती है और ये नोटिफिकेशन 19 अक्टूबर से 18 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।

दरअसल पिछले कुछ दिनों में राजधानी के जहांगीरपुरी, सुंदर नगरी और बलजीत नगर में अपराधियों ने निर्मम तरीके से कई हत्याएं की है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे।

मनीष सिसोदिया ने LG को लिखी चिट्ठी

बता दें दिल्ली में ऐसे अपराधों को बढ़ते देखते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 16 अक्टूबर को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राजधानी में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर कई सवाल उठाते हुए कहा था कि अब ऐसा लगता है कि मानों राजधानी दिल्ली अपराध की नगरी बन चुकी है। ये सब देखकर लगता है जैसे अपराधियों में कानून का कोई डर ही नहीं है।

उन्होंने उपराज्यपाल से चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि अगर आप थोड़ा समय दिल्ली पुलिस के कामकाज पर नजर रखने में और राजधानी में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को ठीक करने में लगाएंगे तो इससे दिल्ली के आम नागरिकों का थोड़ा भला होग

सिसोदिया ने LG पर कसा तंज

उन्होंने उपराज्यपाल से चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि अगर आप थोड़ा समय दिल्ली पुलिस के कामकाज पर नजर रखने में और राजधानी में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को ठीक करने में लगाएंगे तो इससे दिल्ली के आम नागरिकों का थोड़ा भला होग जाएगा।

ये भी पढ़े-Hathras: नगरपालिका कर्मियों ने वेतन, बोनस, एरियर की मांग को लेकर दफ्तर में की तालाबंदी, प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

Exit mobile version