Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव के भाई ओम यादव ने अपने ही भाई से बताया जान को खतरा, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव के भाई ओम यादव ने अपने ही भाई से बताया जान को खतरा, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

जौनपुर। मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव से उनके सगे भाई ओम यादव ने जान का खतरा बताया है। उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि ओम यादव के साथ भविष्य में अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है या उनके ऊपर कोई जानलेवा हमला होता है तो इसके जिम्मेंदार उनके सगे भाई विधायक लकी यादव होंगे। फेसबुक पर की गई इस पोस्ट के बाद जौनपुर में राजनीतिक भूचाल आ गया है। वहीं, लोग इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए घर में ही सुलझा लेने की नसीहत दे रहे हैं।

मेरे साथ गलत कर रहे विधायक लकी यादव- ओम यादव

वहीं लकी यादव के छोटे भाई ओम यादव ने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि इन दिनों उनके साथ गलत हो रहा है। विधायक होने के दम पर उवके भाई लकी यादव ने बीते 1 अक्टूबर को उनकी पिस्टल तक छीन ली है। जब वह इसकी शिकायत करने कोर्ट गए तो समाजवादी पार्टी के कुछ जिम्मेंदार लोगों ने समझा -बुझाकर वापस बुला लिया। ओम यादव का कहना है कि पिताजी कोई जायदाद बांटकर नहीं गए हैं। उनके भाई लकी यादव उनके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं। जो पोस्ट उन्होंने लिखी है वह सौ फ़ीसदी सच है। उनकी आईडी हैक नहीं हुई है। यह पोस्ट उन्होंने खुद फेसबुक पर लिखी है। बता दें की लकी यादव पर पहले से ही कई केस दर्ज है

आपको बता दें की मल्हनी से विधायक लकी यादव को कहना है कि छोटे भाई ओम यादव से उनका कोई विवाद नहीं है। हां, यह सच है कि ओम यादव से उनकी बात कम ही होती है। पिता पारसथाना यादव जीवित रहते तीनों भाइयों में जमीन-जायदाद बराबर बांट कर गए थे। इसलिए इस बिंदु पर भी कोई विवाद नहीं है। पोस्ट लिखने के पीछे ओम यादव की क्या मंशा है यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है।

Exit mobile version