Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Varanasi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया 2 दिवसीय CHO सम्मेलन का शुभारंभ, पांच राज्यों के 900 चिकित्सक शामिल

Anu Kadyan by Anu Kadyan
December 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, वाराणसी, विशेष
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) दिवस 2022 को लेकर आज वाराणसी में दो दिवसीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) सम्मेलन का आयोजन किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही।

1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

वहीं आयोजन के दूसरी दिन यानी अंतिम दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस दो दिवसीय सम्मेलन में समाज के अंतिम व्यक्ति तक नि:शुल्क, सस्ती और बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने को लेकर मंथन किया जाएगा।

RELATED NEWS

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

January 25, 2026
Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

January 7, 2026

बता दें इस सम्मेलन में यूपी सहित विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री सहित अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एसीएस-प्रधान सचिव, एनएचएम के स्वास्थ्य मिशन के निदेशक, निदेशक, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के 900 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड के चिकित्सा अधिकारी सिरकत कर रहे हैं। वहीं इस सम्मेलन में 1,200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इन मुद्दों पर होगा विचार

UHC का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों तक बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके तहत ये भी प्रयास किया जाएगा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो। इन सेवाओं के लिए भुगतान करते समय लोगों को किसी वित्तीय समस्या का सामना न करना पड़े। इसपर गहन विचार करने के लिए इस सम्मेलन को आयोजित किया गाया है।

वहीं इस सम्मेलन में टेलीकंसल्टेशन के जरिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले तीन राज्यों, इसके अलावा आयुष्मान भारत के अंतर्गत बने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही पांच राज्यों के टीमों और सबसे अधिक आभा आईडी बनाने वाले तीन राज्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हम जैसा विश्व बनाना चाहते हैं…

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 12 दिसंबर को साल 2017 में आधिकारिक तौर पर “अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस” ​​के रूप में नामित किया था। इस बार यूएचसी दिवस का टॉपिक “हम जैसा विश्व बनाना चाहते हैं, उसका निर्माण करें: सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य” रखा गया है।

Continue Reading
Tags: CHO conferenceHealth MinisterMansukh MandaviyaNews1IndiaVaranasi
Share199Tweet125Share50
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
January 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Varanasi Range WhatsApp Bot

यूपी पुलिस का ‘डिजिटल प्रहार’: अब बिना नाम बताए वॉट्सऐप से फंसाएं अपराधी!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Varanasi Range WhatsApp Bot: वाराणसी पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेते हुए उत्तर प्रदेश...

Next Post

Sultanpur: रोड एक्सीडेंट में एक ही गांव के दो युवकों की मौत, एक का हुआ अंतिम संस्कार, तो रात को आई दूसरे के मौत की खबर

Himachal oath ceremony Live: राज्य के 15वें CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist