Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ताजपोशी से पहले धनखड़ ने बापू को दी श्रद्धांजलि, आज राष्ट्रपति भवन में..

Vice President Oath Ceremony: ताजपोशी से पहले धनखड़ ने बापू को दी श्रद्धांजलि, आज राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। जिस चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने 528 वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की। जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को केवल 182 वोट मिले।

आपको बता दें उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे। करीब 5 बजे तक उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें पहला वोट पीएम मोदी ने डाला था। उसके बाद वोटों की गिनती की गई । जिनमें से 710 वोट वैध पाए गए तो 15 वोट इनवैलिड मिले।

इस शानदार जीत के बाद जगदीप धनखड़ आज दोपहर 12.30 बजे उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने 8.30 बजे राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसकी जानकारी जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करके दी।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1557564958287994880?s=20&t=GE1t0UFf5CcrTmg4E9Jz3g

आपको बता दें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। 

वहीं जगदीप धनखड़ आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले सोमवार को संसद में 13वें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को विदाई दी गई। इसी के साथ  नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार छुट्टियां होने की कारण उन्होंने पहले ही उपराष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था।

ये भी पढ़े-J&K: सेना के ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला, दो आतंकी ढ़ेर, 3 जवान शहीद

Exit mobile version