Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नई दिल्ली: घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली: घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को उतारा मौत के घाट


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शाहदरा के सीलमपुर इलाके में एक महिला के घर में घुसकर उसकी गोली मरकर हत्या कर दी। अकेली महिला पर 12 राउंड फायर कर बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस वारदात के बाद से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय फातिमा शाहदरा के ओल्ड सीलमपुर की निवासी थी। वह अपने पति से अलग एक किराय के मकान में रहती थी. फतिमा अपने पति से अलग रहकर सिलाई कढ़ाई का काम कर अपना परिवार पाल रही थी। फातिमा का पति युसूफ कल्याणपुरी इलाके में रहता है और वह ऑटो चलाता है। फातिमा कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी।

पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया है. जिसमे यह सामने आया की महिला को 12 गोलियां मारी गई है। जिस वजह से उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक फातिमा की हत्या आपसी रंजिश में किये जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले की जांच अलग-अलग एंगल से की जा रही है। मामले की जांच चल रही है जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version