Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मथुरा में डाले जा रहे वोट, 9.55 लाख लोगों के हाथों में फैसला

UP Nikay Chunav Voting: मथुरा में डाले जा रहे वोट, 9.55 लाख लोगों के हाथों में शहर की सरकार का फैसला

गुरुवार को शहर की सरकार चुनने के लिए वोटर्स तैयार हैं। मथुरा में नगर निगम,नगर पालिका सहित 15 निकाय के लिए मतदान हो रहा है। मथुरा में 262 मतदान केंद्रों के 890 बूथ पर मतदान चल रहा है।

आज शहर की सरकार चुनने के लिए वोटर्स तैयार है। मथुरा में नगर निगम, नगर पालिका सहित 15 निकाय के लिए मतदान हो रहा है। मथुरा में 262 मतदान केंद्रों के 890 बूथ पर मतदान चल रहा है। निकाय चुनाव निष्क्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि निकाय चुनाव में मतदान के लिए मथुरा को 24 जोनल और 57 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां 113 संवेदनशील और 118 अति संवेदनशील केंद्र चयनित किए गए हैं। इनमें 32 ऐसे केंद्र हैं जो अति संवेदनशील प्लस हैं। सबसे ज्यादा अति संवेदनशील केंद्र मथुरा वृंदावन नगर निगम में हैं। यहां 72 अति संवेदनशील केंद्र हैं।

मथुरा वृंदावन नगर निगम में मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशी हैं 

मथुरा वृंदावन नगर निगम में मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 70 वार्ड में 399 प्रत्याशी चुनाव लड़ कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 12 दिन तक मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाने के बाद अब बारी मतदाताओं की है। यहां भाजपा से विनोद अग्रवाल,कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा से श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित पूर्व विधायक राजकुमार रावत, सपा प्रत्याशी होने का दावा करने वाले तुलसीराम शर्मा, आम आदमी पार्टी से प्रवीण भारद्वाज, बसपा से राजा मोहतिम अहमद, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से बबिता और निर्दलीय रमेश चुनाव लड़ रहे हैं।

Exit mobile version