Site icon News1India

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे को लेकर प्रशासन सख्त, 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Vrindavan: मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) परिसर में जन्माष्टमी की रात मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर मंदिर में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. इसकी जांच के लिए पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है.

इस घटना को लेकर जांच कमेटी की जांच जारी हैं.15 दिनों के अंदर जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट शासन को पेश करनी होगी. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसके आदेश जारी किए हैं. यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, समिति इसकी जांच करेगी.

इसके साथ ही मंदिर परिसर में व्यवस्था में सुधार के लिए भी जांच की जाएगी. घटना की तहकीकात करने वाली जांच कमेटी में मंडलायुक्त अलीगढ़ गौरव दयाल को भी शामिल किया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम की जांच 15 दिन के भीतर पूरी करने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

कैसे हुई भगदड़, जानिए पूरी घटना

वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंगला आरती देखने मंदिर परिसर पहुंचे थे. मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना अधिक होने से भीड़ का दबाव बढ़ गया. भारी भीड़ की वजह से हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मंदिर के गेट नंबर 1 और 4 पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत हुई. सेवा अधिकारी और प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कि पुलिस प्रशासन या मंदिर प्रशासन की ओर से कोई सुविधा या कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे.

ये भी पढ़ें- Vrindavan: कृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, बेकाबू भीड़ में 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

Exit mobile version